फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girlfriends beaten love marriage: Father brother beat them badly Rampur, tried kill them strangulation Amroha

लव मैरिज में प्रेमिकाओं को जान के लाले: रामपुर में पिता-भाई ने जमकर पीटा, अमरोहा में गला दबाकर मारने की कोशिश

Thu, 26 Oct 2023 04:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

रामपुर में प्रेम विवाह ने नाराज परिजनों ने बेटी और उसके पति के पिटाई कर दी। इससे बेटी को चोटें आई है। अमरोहा में मारपीट मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Girlfriends beaten love marriage: Father brother beat them badly Rampur, tried kill them strangulation Amroha
परिजनों ने प्रेम विवाह से नाराज दंपती को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती पर दिल्ली जाते समय पिता और भाई ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए वार से युवती घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहसील क्षेत्र के रेवड़ी कलां गांव निवासी गौरव ने एक अक्तूबर को गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


इससे युवती के परिजन नाराज थे। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे को गौरव अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली को जाने के लिए वह शाहबाद से बस पकड़ने के लिए शाहबाद के रामपुर चौराहे पर आए थे। इसी बीच युवती के पिता और भाई वहां पहुंच गए। बस के इंतजार में खड़े युवक तथा युवती की दोनों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। युवक का आरोप है की युवती के परिजनों ने किसी धारदार चीज से युवती के चेहरे पर वार किए हैं। इस हमले में युवती के गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवती का शाहबाद पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती के परिजन प्रेम विवाह के खिलाफ थे। युवक ने तहरीर दी है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट करने में मां-भाई गिरफ्तार

अमरोहा में गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसकी मां और भाई ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में अजयवीर सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी सोनम ने मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण कुमार गुर्जर से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया है। दोनों कोचिंग सेंटर चलाते हैं। आरोप है कि सोनम की मां ने शादी के छह महीने बाद रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब मां शशि और भाई बिट्टू शादी के खिलाफ हो गए हैं।

दोनों सोनम और उसके पति अरुण कुमार को जान से मारने की फिराक में लगे हैं। आरोप है कि 20 अक्तूबर की शाम को मां शशि और भाई बिट्टू सोनम को घर के कमरे में ले गए और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगे। सोनम के शोर मचाने पर उसका पति अरुण आ गया और उसने बचाया।

इतना ही नहीं दो दिन बाद फिर भाई बिट्टू अपने अज्ञात साथी के साथ घर आया और गाली-गलौज करने लगा। सोनम और उसके पति अरुण कुमार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहात थाना पुलिस से शिकायत की।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हत्या की कोशिश के आरोप में पीड़िता की मां शशि और भाई बिट्टू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गैर बिरादरी में शादी करने को लेकर सोनम के परिजन नाराज हैं। सोनम का पिता अजयवीर सिंह हत्या के पुराने किसी मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed