{"_id":"61f5373596aa267fe70b855d","slug":"girl-student-committed-suicide-by-hanging-herself-family-members-were-shocked-by-suicide-move-came-home-from-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: फंदे से झूलकर छात्रा ने दी जान, आत्मघाती कदम से सकते में परिजन, कॉलेज से आई थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: फंदे से झूलकर छात्रा ने दी जान, आत्मघाती कदम से सकते में परिजन, कॉलेज से आई थी घर
Sat, 29 Jan 2022 06:16 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगरी की है। ग्राम निवासी उत्तम हलदर की पुत्री उप्रीति हलदर (21) नैनीताल के डीएसबी कैंपस कुमायूं यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार उप्रीति हलदर 27 जनवरी को नैनीताल कॉलेज से अपने घर आई थी।
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई फांसी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। छात्रा के इस आत्मघाती कदम से परिजन सकते में हैं। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, ये भी जांच का विषय बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगरी की है। ग्राम निवासी उत्तम हलदर की पुत्री उप्रीति हलदर (21) नैनीताल के डीएसबी कैंपस कुमायूं यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार उप्रीति हलदर 27 जनवरी को नैनीताल कॉलेज से अपने घर आई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। रात करीब 2:30 बजे परिजन उठे तो उन्होंने बेटी के भी बारे में जानने की कोशिश की और आवाज दी। मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने शोर कर आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा कमरे के अंदर पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे पर झूल रही थी।
विज्ञापन
छात्रा को फंदे पर झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया और उत्तम हलदर ने फोन द्वारा सुबह करीब 4:30 बजे मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए कुछ ही देर में रुद्र बिलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार पंवार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच की बकौल पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री घर में सामान्य तरीके से थी। रात में किसी से फोन पर कोई बात हुई होगी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है मामले की जांच की जा रही है परिवार में उसके माता-पिता तथा एक भाई रहते हैं, जबकि छात्रा नैनीताल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन