{"_id":"78bbd6238b9472629bc2c72d39d60dbd","slug":"ghanshyam-lodhi-nomination-from-sp-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर बने थे एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर बने थे एमएलसी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-रामपुर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी इस सीट से
विज्ञापन
2004 में चुनाव जीत चुके हैं। उस वक्त सपा और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के
बीच गठबंधन था। लोधी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में
उतरे थे और चुनाव जीते थे।
एमएलसी का चुनाव जीतने के लोधी 2009 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बसपा के टिकट पर रामपुर से मैदान में उतरे। इससे पहले भी वो 1998 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी बसपा की टिकट पर मैदान में उतरे थे। हालांकि इन चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा था।
लोधी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत ग्राम प्रधान के रूप में थी। वो खैरुलापुर ग्राम पंचायत के प्रधान रहे हैं। लोधी भाजपा में भी सक्रिय रहे थे। वो भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भी रहे। कल्याण सिंह ने जब भाजपा से अलग होकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई थी तो लोधी उनके साथ चले गए थे।
2009 के लोकसभा चुनावों में बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले लोधी 2011 में सपा में शामिल हो गए थे। 2011 से वो सपा में लगातार बने हैं। पार्टी की हर गतिविधियों में हिस्सा लेते थे। इसको देखते हुए सपा ने उनको बरेली-रामपुर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है।
लोधी का कहना है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां ने उनके प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे।