फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   getting a tomato for 20 rupees

Rampur News: 20 रुपये का मिल रहा एक टमाटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
getting a tomato for 20 rupees
रामपुर। बारिश में फसल बर्बाद होने के कारण टमाटर ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामपुर की मंडी में थोक भाव में टमाटर 180 से 200 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं फुटकर में टमाटर का भाव 240 रुपये प्रतिकिलो है। ग्राहक को 250 ग्राम टमाटर के लिए 60 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिसमें तीन टमाटर ही चढ़ते हैं। ऐसे में एक टमाटर 20 रुपये का पड़ रहा है।15 दिन पहले टमाटर के भाव में कमी आ गई थी। बाहर से टमाटर की आवक के चलते फुटकर भाव 100 रुपये किलो तक पहुंच गया था, लेकिन एक बार फिर टमाटर के भाव बढ़ गए हैं। टमाटर के अलावा बाजार में भिंड़ी, तोरई, फूल गोभी, लौकी आदि सब्जियां भी महंगी हुई हैं। अदरक और खीरा भी महंगा हुआ है। ऐसे में बाजार में लोग बजट को ध्यान में रखते हुए सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता पूरन सिंह ने बताया कि टमाटर की एक क्रेट चार हजार रुपये की पड़ रही है। जिसमें 20 किलोग्राम टमाटर आते हैं। बाजार में आते-आते इनमें से एक-दो किलोग्राम टमाटर खराब निकलते हैं। ऐसे में टमाटर को लाना कम कर दिया है। मांग के हिसाब से ही व्यापारी बाजार में टमाटर लाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जियों का भाव

सब्जी फुटकर मंडी भाव
आलू 30 25
भिंडी 60 50
तोरई 50 45
टिंडा 60 50
हरी मिर्च 60 50
अदरक 240 210
लौकी 50 40
खीरा 50 40
नोट--दाम रुपये में प्रतिकिलो के हिसाब से हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed