{"_id":"587d1df14f1c1b3703eff3a5","slug":"gender-change-issue-in-swar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने खंगाले क्लीनिक नहीं मिला झोलाछाप, बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई पुलिस ने खंगाले क्लीनिक नहीं मिला झोलाछाप, बैरंग लौटी
अमर उजाला ब्यूरो / स्वार/ रामपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक युवक का लिंग परिवर्तन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ली गई आरोपी संजना उर्फ मुकुल की निशानदेही पर नगर स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक को चिह्नित किया है। पुलिस ने क्लीनिक संचालक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। मुंबई पुलिस ने क्लीनिक संचालक को सीआरपीसी की धारा 41/1 के तहत नोटिस जारी कर माहिम कोतवाली (मुंबई) में तलब किया है।
बताते चलें कि मुंबई के माहिम थाने में वहीं के धनंजय उर्फ सुषमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले माहिम की रहने वाली संजना उर्फ मुकुल उसे बरगलाकर स्वार के एक झोलाछाप के यहां ले आई थी। जहां उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर लिंग परिवर्तन करा दिया। फिर उसे मुंबई ले गई। जहां उसे कमरे मेें बंद कर दिया गया। वहीं उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस रविवार को आरोपी संजना उर्फ मुकुल को साथ लेकर स्वार कोतवाली पहुंची। जेंडर चेंज करने वाले झोलाछाप की तलाश में स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया।
विज्ञापन
रविवार को स्थानीय पुलिस ने कई चिकित्सकों के यहां छापामार कार्रवाई की। संजना उर्फ मुकुल से शिनाख्त कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात आरोपी संजना ने मोहल्ला रसूलपुर स्थित एक क्लीनिक को पहचान लिया, लेकिन पुलिस को वहां छोलाछाप नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वह उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ करने के बाद उसको छोड़ दिया। सोमवार को मुंबई पुलिस धारा 41/1 के तहत क्लीनिक संचालक को नोटिस देकर लौट गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मी शंकर ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक क्लीनिक को चिह्नित कर लिया है। वह 41/1 का नोटिस जारी कर लौट गए हैं।
विज्ञापन