फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gas cylender van

स्कूली बच्चों को ढो रही गैस सिलेंडर लगी वैन पकड़ी 

Sat, 21 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
gas cylender van
रामपुर में रसोई गैस सिलेंडर लगी वैन, जिसमें स्कूली बच्चों को भरकर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन

एटा की घटना के बाद परिवहन विभाग और पुलिस ने स्कूली बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अजीतपुर के एक स्कूल के बच्चों को ढो रही वैन भी पकड़  ली। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गए। वैन सीज कर स्कूल संचालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट करा दी है। साथ ही सिलेंडर लगी कार और तीन  बसें सीज और 10 का चालान कर दिया।                   

एटा की घटना के बाद शुक्रवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने स्कूलीं बसों के खिलाफ अभियान चलाया। रोडवेज के निकट मालगोदाम पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया। एआरटीओ और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान बरेली से आ रही वैन रोकी तो चालक पुलिस को देखकर  फरार हो गया। वैन में देखा तो 15 स्कूली बच्चे बैठे थे। बच्चों को वैन से उतारकर दूसरे वाहन से स्कूल तक पहुंचाया।
विज्ञापन


एआरटीओ कौशलेंद्र यादव ने बताया कि वैन निजी उपयोग के लिए अभिलेखों में दर्ज हैं। लेकिन, वैन अजीतपुर के ब्राइट वैली स्कूल के बच्चों को ढो रही है। एआरटीओ ने बताया कि वैन बाजार नसरुल्ला खां निवासी तनवीर मीनाई के नाम पर है। एआरटीओ ने बताया कि वैन सीज कर दी गई। साथ ही सिविल लाइंस थाने में स्कूल संचालक, वैन मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। दो बसें मोदी और एक व्हाइट हाल स्कूल की सीज कर दी  गई।  किसी बस के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था तो किसी का परमिट नहीं मिला। साथ ही सात बसों का चालान किया गया। इन बसों के भी मानक अधूरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ चालक चेकिंग प्वाइंट से बचकर दूसरे रास्तों से स्कूल पहुंचे। वहीं पीटीओ एके जैसल ने अंबेडकर पार्क, शाहबाद गेट और स्वार में स्कूलों बसों के खिलाफ अभियान चलाया। अंबेडकर पार्क के सामने आ रही कार रोकी तो उसमें स्कूल बच्चे बैठे थे। कार में सिलेंडर लगा था। पीटीओ एके जैसल ने बताया कि कार सीज कर दी। इसी तरह शाहबाद गेट पर दो स्कूलो बसों और दो मारूति वैन का चालान किया। बसों में परमिट नहीं था। स्वार में भी एक बस का चालान किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed