फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gangster accused of seven mining mafias

Rampur News: सात खनन माफिया पर लगाया गैंगस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused of seven mining mafias
रामपुर। पुलिस प्रशासन ने खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। करीब पांच माह पहले राजस्व टीम पर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई टांडा पुलिस ने करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।खनन माफियाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लगातार प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अब खनन माफिया पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। टांडा क्षेत्र में 15 मई 2023 को राजस्व टीम पर कुछ खनन माफिया ने हमला कर दिया था। इस मामले में टांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब नामजद सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। टांडा पुलिस द्वारा यूपी व उत्तराखंड के सात खनन माफिया पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक जिन पर कार्रवाई की गई है उनमे दढ़ियाल के शराफत उर्फ फिरासत, नदीम, काशीपुर (उत्तराखंड) के लवशेर, जमालगंज (टांडा) के करनैल सिंह, सुभाष नगर (बरेली) के राहुल सिंह, दारापुर चठिया (शाहजहांपुर) के आकाश कुमार, माई कीरतपुर (बरेली) के सोमवीर, समौदिया (स्वार रामपुर) के मोहम्मद यासीन, समौदिया (स्वार रामपुर) के फारूख अली, मिलक काजी (स्वार रामपुर) के वसीम और घेर दरियाखान (थाना कोतवाली रामपुर) के नदीम के विरुद्ध डीएम के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

--------------

-अवैध खनन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार मादंड़, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed