फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ganga lean mission

स्वच्छ गंगा मिशन को झटका दे रहा कोसी का कचरा

Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ganga lean mission
रामपुर शहर के सीवर लाइन का गंदा पानी कोसी नदी में डाला गया है, यही नदी आगे जाकर गंगा में मिलती है।

विज्ञापन

गंगा को निर्मल बनाने के अभियान पर भले ही सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो,लेकिन रामपुर की कोसी इस तरह के अभियान को झटका दे रही है। उत्तराखंड की फैक्ट्रियां लगातार कोसी नदी में अपना कचरा बहा रही हैं,जिससे पूरी कोसी नदी काली हो गई है। कोसी का पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि यह पानी अब पीने लायक तक नहीं रह गया है।


केंद्र सरकार ने गंगा नदी  को स्वच्छ बनाने के लिए मिशन चालू किया है। केंद्र सरकार की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है। 31 मार्च तक शुरू किए इस पखवाड़े के तहत गंगा नदी को स्वच्छ करने के लिए जहां एक ओर जागरुकता रैलियों का आयोजन  किया जाना है,वहीं नदी किनारे पौधरोपण, गंगा स्वच्छता की शपथ, घाट अपनाओ अभियान भी चलाया जाना है। गंगा की सफाई पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपये अभी तक खर्च किए जा चुके हैं,लेकिन रामपुर की कोसी नदी इस तरह के अभियानों से दूर हो चली है। रामपुर की कोसी नदी लगातार मैली हो रही है।
विज्ञापन



कोसी नदी का कचरा लगातार बह रहा है,इसकी वजह से स्वच्छता के अभियान को चलाए जाना बेइमानी है। उत्तराखंड से शुरू हुई कोसी नदी स्वार से होती हुई रामपुर और  फिर शाहबाद होती हुई रामगंगा नदी में जाकर मिल जाती है। यानि उत्तराखंड की  गदंगी बहकर यूपी में आती है और फिर सीधे तौर पर यह गंगा में जाकर मिल जाती  है। कोसी नदी में ही रामपुर से सीवरेज प्लांट का पानी भी छोड़ा जा रहा  है,जिसकी वजह से यह नदी और भी गंदी हो रही है। यानि कुल मिलाकर यूपी सरकार  की सुस्ती की वजह से कोसी नदी अब भंयकर रूप से काली हो चुकी है। यानी केंद्र सरकार का यह अभियान काली कोसी नदी को झटका दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed