{"_id":"457a45a1a9bcd4106cc5d0ac78cc06eb","slug":"gandhi-samadhi-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में है बापू की दूसरी समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में है बापू की दूसरी समाधि
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि दिल्ली के राजघाट के अलावा रामपुर में भी है। 11 फरवरी 1948 को बापू की अस्थियां रामपुर लाई गई थीं। बापू की अस्थियों का कुछ हिस्सा कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया। शेष अस्थियों को चांदी के कलश में रखकर दफन कर दिया गया था। यहां पर आज शानदार गांधी समाधि है।
गांधी समाधि को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शनिवार को बापू की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। विभिन्न संगठनों के लोग यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे। गांधी समाधि रामपुर की शान है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर यहां ध्वजारोहण किया जाता है।
दूर-दूर से लोग रामपुर की गांधी समाधि देखने आते हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां ने गांधी समाधि को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का एलान किया है। सीएंडडीएस की ओर से गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गांधी समाधि पर लगी बापू की प्रतिमा को कुछ दिन पहले ही दूसरी जगह पर स्थापित किया गया है। समाधि पर शानदार फुलवारी बनाई जा रही है।