{"_id":"65e4e0ce41c04f59f208e0d9","slug":"french-diplomat-olivio-bellemere-saw-shahabads-mansion-rampur-news-c-282-1-rmp1006-117265-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फ्रांसीसी राजनयिक ओलिवियो बेलेमेरे ने देखी शाहबाद की कोठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फ्रांसीसी राजनयिक ओलिवियो बेलेमेरे ने देखी शाहबाद की कोठी
विज्ञापन
रामपुर। श्रीलंका स्थित फ्रांसीसी दूतावास की सांस्कृतिक व सहयोग सलाहकार ओलिविया बेलेमेरे ने रविवार को शाहबाद स्थित कोठी की भव्यता देखी तो हैरान रह गईं। रामपुर दौरे के दूसरे दिन वो भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथौ की सोशल सेक्रेट्री नारायणी हरिगोविंदन के साथ शाहबाद पहुंची थीं।
फ्रांसीसी राजनयिक बेलेमेरे ने काफी समय कोठी में गुजारा। दोनों ने कोठी की निर्माण शैली और भव्यता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोठी की हालत सुधर जाए तो शाहबाद पर्यटन के नक्शे पर उभर सकता है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने राजनयिक को बताया कि रामपुर में नवाबों का 174 साल शासन रहा और यह कोठी इस शासन की नजीर के तौर पर मौजूद है।
उन्होंने बताया कि कोठी से जुड़ी जमीन का रकबा 230 एकड़ है, जो शाहबाद के भीतरगांव, मंगोली और शाहबाद खास तक फैला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुए सर्वे में नवाब की कोठी और इससे जुड़ी जमीन की कीमत 7.21 अरब आंकी गई है। शाहबाद कोठी के दौरे पर काशिफ खां, माजिद खां उर्फ राजा खां, नाजिम खां, इमरान खां और जैद खां मौजूद रहे।