{"_id":"614f72e98ebc3effd244d346","slug":"freedom-race-rampur-news-mbd403979457","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीडम दौड़ में एनसीसी कैडेट ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीडम दौड़ में एनसीसी कैडेट ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई फ्रीडम दौड़ में कई महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स ने लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान भी किया।
शनिवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में हुई फ्रीडम दौड़ का आयोजन डायरेक्टर जनरल एनसीसी दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक सपना है कि देश वासी स्वस्थ एवं स्वच्छ रहें। वह मानसिक एवं शारीरिक रूप से कुशल रहे। यह कुशलता तभी संभव होगी जब समाज में प्रत्येक व्यक्ति धूम्रपान से दूर रहेगा। अपने चारों ओर स्वच्छ पूर्ण वातावरण बनाए रखेगा। स्वच्छ जल तथा गंदगी आदि से निजात पाएंगे। तभी मन को शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। इसके साथ साथ व्यक्ति विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रहेगा।एनसीसी ने प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए फ्रीडम दौड़ के रूप में लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है। यह मुहिम 10 सितंबर से 9 अक्तूूबर तक चलाई जाएगी। इसी मुहिम के तहत शनिवार को फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 79 कैडेट्स, दीक्षित कॉलेज के 17, महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नाकोत्तर महाविद्यालय सरकथल के 16 तथा राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के 36 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। फ्रीडम रन का आयोजन 23 वीं बटालियन एनसीसी, मुरादाबाद के तत्वावधान में किया गया। यह फ्रीडम रन जागरूकता रैली महाविद्यालय से होकर घनी वस्तियों से होती हुई महाविद्यालय में समाप्त हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. वार्ष्णेय , एन सी सी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रवेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. बलदेव सिंह , डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चंदन, सूबेदार मेजर जगवंत , जे सी ओ विजय सिंह, जे सी ओ वालधन, एन सी ओ अशोक, हवलदार शिव, संदीप, गोल्डी, ओमकार तथा अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।