{"_id":"63d5529be3d16a1534225281","slug":"fraud-attempt-by-hacking-vhp-leaders-son-s-whatsapp-number-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: विहिप नेता के बेटे का व्हाट्सएप नंबर हैक कर ठगी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: विहिप नेता के बेटे का व्हाट्सएप नंबर हैक कर ठगी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 Jan 2023 10:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
आरोप है कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जा रही है। विहिप नेता ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि साइबर अपराधी ने उनके बेटे का वाट्सएप नंबर हैक कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
विहिप नेता के बेटे का फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। साइबर अपराधियों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजीव जैन के बेटे का फोटो लगाकर उनके दोस्तों व रिश्तेदारों से ठगी का प्रयास किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जा रही है। विहिप नेता ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि साइबर अपराधी ने उनके बेटे का वाट्सएप नंबर हैक कर लिया है। उसके मोबाइल पर जितने भी लोगों के नंबर फीड हैं, उन सभी को मैसेज भेज रहा है। इसके लिए एक फर्जी नंबर इस्तेमाल कर रहा है। उस पर बेटे की डिस्पले पिक्चर लगा ली है। वह रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को मैसेज भेजकर उनसे रुपये की मांग कर रहा है। इसकी जानकारी गुरुवार को हुई। जब लोगों ने फोन करके बताया। उसने मैसेज में पैसे भेजने के लिए खाता नंबर और आइएफसी कोड भी भेजा है। विहिप नेता ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांगकी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि मामला साइबर सेल से जुड़ा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन