फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four persons found corona positive

रामपुर में चार और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
four persons found corona positive
रामपुर। जिले में मंगलवार को चार और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें दो मामले पटवाई, एक मिलक के पटेलनगर और एक मामला निपनिया गांव से संबंधित है। नए कोरोना संक्रमितों में दो लोग हैदराबाद से रामपुर वापस आए थे जबकि दो व्यक्ति पूर्व में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना से जुड़ी अच्छी व बुरी दोनों खबरें मिलीं। हालांकि अच्छी खबर में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बुरी खबर के रूप में सामने आए कोरोना संक्रमितों से छह गुना अधिक थी। मंगलवार को 30 कोरोना संक्रमितों के रिकवर होने की पुष्टि के साथ ही चार नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि भी की गई। मंगलवार को 23 मई को भेजे गए 66 सैंपल में 63 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 56 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव थी तो 7 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटि व पाई गई। लेकिन, पॉजिटिव रिपोर्ट में चार सैंपल पूर्व के कोरोना पॉजिटिव के रिपीट सैंपल थे जबकि तीन नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दो लोग पटवाई और एक शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से संबंधित हैं। निपनिया पूर्व से ही हॉटस्पॉट क्षेत्र है जबकि पटवाई में दो नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पटवाई को भी हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। तुरंत ही कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के घर वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया और उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि व आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब इन क्षेत्रों को सैनिटाइज किए जाने का काम शुरू किया जाएगा और अब इन क्षेत्रों में सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़े लोग ही आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा शाम के वक्त 24 मई को भेजे 71 सैंपलों में से 67 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला पूर्व में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed