फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four persons died in road accident

शहजादनगर में हाईवे पर टकराए पांच वाहन, चार की मौत  

Sun, 09 Dec 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
four persons died in road accident
शहजादनगर क्षेत्र में बरेली हाईवेे के पुल पर हादसे के बाद कार में लगी आग।

विज्ञापन
 कोहरे की वजह से शहजादनगर क्षेत्र में हाईवे पर रविवार की सुबह पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान एक कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह से जल गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची।        

रामपुर-बरेली हाईवे पर रविवार की सुबह लगभग छह बजे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मिलक से रामपुर की ओर से आ रही थी। घने कोहरे के चलते शहजादनगर थाना क्षेत्र में पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम उससे टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन कार भी आपस में टकरा गई। कारों की टक्कर से एक कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के चालक सहित दो की मौत ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने की वजह से मौके पर हो गई। डीसीएम के हेल्पर की भी मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।  हादसे के बाद काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर  डीएम, एसपी, सीएमओ और एसडीएम ने अस्पताल पहुुंचकर घायलों का हाल जाना है और उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते पांच वाहन आपस में टकरा गए। इसके बाद हादसे में घायल हुए लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू   कर दी। हादसे के  बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।


 उसके बाद किसी तरह से लोगों को कार और डीसीएम से निकालकर जिला अस्पताल मे लाया गया जहां चार लोगों  को मृत घेषित कर दिया।  बचे घायलों का उपचार कराया जा रहा है।  कई लोगों   की  हालत गंभीर होने पर उसे  बाहर के लिए रेफर कर दिया गया है।           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed