{"_id":"6994d26e08fe5def310d9b6c","slug":"four-people-were-booked-for-entering-a-house-firing-and-vandalizing-it-rampur-news-c-282-1-smbd1025-164545-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घर में घुसकर फायरिंग व तोड़फोड़ करने के आरोप में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घर में घुसकर फायरिंग व तोड़फोड़ करने के आरोप में चार पर रिपोर्ट
Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। रंजिश में घर में घुसकर फायरिंग करते हुए मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रवाना लाला ऊर्फ बिशनपुरी खेड़ा निवासी सतनाम सिंह ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 14 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे गांव निवासी बलराज सिंह व गुरशरण सिंह ट्रैक्टर से उनके घर की तरफ आ रहे थे। पुरानी रंजिश में उन्होंने उनके व उनके भतीजों के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके पक्ष के युवराज सिंह व प्रेमजीत सिंह भी हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करते हुए उनके व उनके भतीजों के घर में घुस गए और मारपीट करते हुए घरेलू सामान सोलर प्लेट, बिजली के तार आदि क्षतिग्रस्त कर दिए। जान से मारने की कोशिश करने लगे। उन्होंने मामले का वीडियो भी बना लिया।फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद