फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four people injured in separate road accidents, referred to higher centre

Rampur News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

Mon, 02 Mar 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in separate road accidents, referred to higher centre
मिलक। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा नगर के नेशनल हाईवे स्थित क्योरार बाईपास के पास एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ। पीलीभीत के बिलसंडा निवासी अर्जुन बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भी पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां ग्राम भैसोड़ी निवासी पप्पू की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीसरा और चौथा हादसा नगर के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम तिराहे के पास हुआ। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम सैंजनी मानपुर निवासी अरविंद ग्राम रठौंडा में आयोजित किसान मेले से लौट रहे थे, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना शाहबाद के मोहल्ला हजीरा निवासी गोपी अपनी मां राजबीना के साथ शेरगढ़ से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed