फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four people injured in lathi-stick attack after a quarrel at a wedding

Rampur News: शादी में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल

Tue, 06 May 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in lathi-stick attack after a quarrel at a wedding
टांडा। ग्राम शहपुरा में एक शादी समारोह के दौरान कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। मुरादाबाद के गांव ढकिया निवासी नईम जहां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 27 अप्रैल को शहपुरा गांव में एक शादी में शामिल होने आई थीं, जहां केशो नगली निवासी शाहीन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शाहीन ने अपने साथियों शाहिद, शकील, भूरी, तारिक और सायमीन के साथ मिलकर नईम जहां, शाकुल, अफरोज जहां और आसिफ से गाली-गलौज की। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें सभी को चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed