{"_id":"608d56068ebc3e47eb775528","slug":"four-people-beat-in-sainj-by-local-person-arrested-rampur-news-sml369046844","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में मजदूरों के साथ मारपीट, पैसे और मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में मजदूरों के साथ मारपीट, पैसे और मोबाइल छीने
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के अंतर्गत सैंज के समीप जम्मू-कश्मीर से आए मजदूरों के साथ कमरे में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक मजदूरों के पैसे और मोबाइल भी छीनकर ले गए हैं। आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को ठियोग के साथ लगते सैंज में पेड़ का चिरान करने वाले मजदूर कमरे में थे। रात के समय स्थानीय चार युवक कमरे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और शमशाद अहमद, जुलफीकार अली, शकील अहमद और मोहम्मद आरिफ निवासी जम्मू-कश्मीर को बुरी तरह से पीटा और मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके बीती रात चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलबीर, राकेश, विक्की, हरीश शर्मा और सोनू एक अन्य के तौर पर हुई है। सभी आरोपी तहसील ठियोग के रहने वाले है। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया। थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार्यवाहक डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मजदूरों ने अपनी शिकायत में बताया कि मारपीट के साथ-साथ उनके फोन और पैसे भी छीनकर ले गए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।