फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four patients od dengue found

डेंगू के चार नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
four patients od dengue found
रामपुर। जिले में बुधवार को एक महिला सहित चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 161 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बुखार व डेंगू रोगियों के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले 24 घंटे में घाटमपुर निवासी एक महिला और एक युवक के साथ शहजादनगर के दनियापुर, मिलक के अस्दुलापुर के ग्रामीण में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का जिला अस्पताल में डेंगू का एलाइजा टेस्ट कराया गया था, जिसमें इसकी पुष्टि हुई। इस तरह कुल डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर अब 161 हो गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से अस्पताल में भर्ती एवं अपने घर पर रह कर इलाज करा रहे मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य में सुधार की नियमित जानकारी ली जा रही है। अब तक जनपद में डोर टू डोर सर्वे के दौरान 161 डेंगू के मरीज चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमे डेंगू के मरीजों में से 61 अभी भी सक्रिय मामले हैं। इनमें 53 अपने घर पर रह रहे हैं तथा आठ जिला अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में कार्यरत शहनवाज एवं फार्मासिस्ट आमिर मसूद डेंगू संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ले रहे है।

साथ ही डेंगू जैसे लक्षणों वाले बुखार से पीड़ित लोगों को कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरी परामर्श/उपचार कंट्रोल रूम नंबर 7247833311, 7535844422 ,0595-2350404, 0595-2352498 पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed