फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four including woman and teenager died due to fever

Rampur News: बुखार से महिला व किशोरी सहित चार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four including woman and teenager died due to fever
रामपुर। जिले में बुखार लगातार जिंदगियां छीन रहा है। शनिवार को सैदनगर क्षेत्र के कांशीपुर, आंगा और मुरसैना गांव में चार लोगाें की बुखार से जान चली गई। इनमें से तीन लोगों को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी अहमद हसन की पत्नी हमसीरन (52) को कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया और जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गईं। यहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी क्षेत्र के गांव मुरसैना निवासी कविता (17) व सुंदर (35) वर्ष को भी बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इन्हाेंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आंगा गांव में ओमप्रकाश (52) को चार दिन पहले बुखार आया था। निजी डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था। घर पर तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गईं। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बुखार की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----शनिवार को डेंगू व मलेरिया का कोई मामला नहीं आया है। गांव में लगातार सक्रियता से बीमारी की रोकथाम के दिशा में काम हो रहे हैं। बीमार लोगाें की जांच की जा रही है। जिन गांवों में मौत की जानकारी आ रही है, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
-- डॉ. केके चहल, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed