{"_id":"5bad2493867a557e860181c7","slug":"four-hours-jam-nanital-hiway-in-dariyal-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे जाम रहा नैनीताल हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे जाम रहा नैनीताल हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में नैनीताल हाइवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर कोसी पुल के नजदीक दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। बीच सड़क दोनों ट्रकों के खराब होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारु रूप से चालू हुआ। हादसे में दोनों ट्रकों के चालाक घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है। उत्तराखंड के रुद्रपुर से मोहन नगर गाजियाबाद जा रहा परचून के सामान से लदे और मुरादाबाद से रुद्रपुर जा रहे प्लास्टिक दाने से भरे ट्रकों में कोसी पुल के पास आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक बीच सड़क पर खड़े हो गए जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। देखते ही देखते मार्ग पर भीषण जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
विज्ञापन
जाम में बाजपुर की तरफ जाने वाली कई स्कूल बसें व नैनीताल आने जाने वाले पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। इसके चलते स्कूली बच्चों ,पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के कुछ देर बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी उन्होंने दोनों घायल ट्रक चालक भागलपुर ,बिहार निवासी कमलेश और राजस्थान के सीकर निवासी रविंद्र को एम्बुलेंस से टांडा सीएचसी भिजवाया । साथ ही क्रेन को बुलाकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।