फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four arrested including two women for converting Hindus to Christianity

Rampur News: हिंदुओं को ईसाई बनाने वाली दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including two women for converting Hindus to Christianity
रामपुर। सिविल लाइंस थाना के गांव इच्छाराम की मिलक में मंगलवार को हिंदू समुदाय के लोगों का धर्म परिर्वतन कराने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल के नेता की शिकायत के आधार पर दर्ज की है।
विज्ञापन

बजरंग दल के नेता अविनाश पटेल की ओर से थाने में शिकायती पत्र देकर बताया गया था कि गांव में एक महिला हिंदू धर्म से जुड़े कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बनाने का काम रही है। उनका कहना था कि गांव में ही एक मकान में महिला के द्वारा दूसरे धार्मिक ग्रंथ का सहारा लेकर उसका गुणगान किया जा रहा था और धर्म परिवर्तन करने का प्रकिया चल रही है। विरोध करने पर हंगामा हुआ था। हिन्दू संगठन के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान हिन्दू संगठन ने आरोप लगाया था कि यह लोग गांव के भोले भाले लोगों को रोजगार बहाने रिझाते हैं और धर्म परिवर्तन के लिए कहते हैं। रामपुर में एक टीम दिल्ली से आकर यह काम कर रही है। इसी में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मिलक इच्छा राम गांव निवासी धर्मवती पत्नी राम अवतार, दिल्ली के द्वारिका निवासी विवेक, दिल्ली के लाजपतनगर पवन कुमार और दिल्ली की ताहिरपुर निवासी ममता को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी से पूछताछ की गई,जिसमें इन लोगों ने धर्म परिवर्तन की बात को कबूल किया है।
विज्ञापन


---------------
सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव के मकान में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल श्रीवास्तव एएसपी

---------------------------------


पुलिस ने मौके से बरामद की बाइबिल
सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो यहां से चार बाइबिल मिलीं हैं। इसके साथ ही पुलिस को यहां डायरी भी मिली है,जिसकी जांच की जा रही है।

----------------------
रोजगार देने का झांसा देकर कराते थे धर्म परिवर्तन
रामपुर। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का झांसा दिया करते थे और उनका ब्रेन बॉश किया करते थे। जांच के दौरान कई अहम बाते सामने आई हैं,जिनकी जांच की जा रही है।


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed