फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   former protest against rana suger mil

किसानों ने मिल प्रबंधन का पुतला फूंका

Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
former protest against rana suger mil
करीमगंज की राणा शुगर मिल की ओर से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने से क्षुब्ध भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मिल प्रबंधन का पुतला फूंका। गन्ना भुगतान कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता रविवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र हुए।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष दरयाव सिंह यादव ने कहा कि करीमगंज की राणा शुगर मिल की ओर से गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य निर्धारित किए जाने की मांग की। मिल प्रबंधन का पुतला फूंका और तत्काल बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 19 जनवरी तक समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने 20 जनवरी को तहसील में धरना देने की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष दरयाव सिंह यादव, जिला महासचिव चैधरी योगेंद्र सिंह, हरिराज, डा. फूल सिंह, रामदास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed