{"_id":"635d28657516806dc37a92e5","slug":"former-mp-jaya-prada-says-on-punishment-of-azam-khan-he-got-for-his-actions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां को सजा पर पूर्व सांसद जया प्रदा का आया बयान, कहा- उन्हें अपनी करनी की सजा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां को सजा पर पूर्व सांसद जया प्रदा का आया बयान, कहा- उन्हें अपनी करनी की सजा मिली
Sat, 29 Oct 2022 06:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:49 PM IST
सार
जया प्रदा ने कहा कि राजनीति में एक दूसरे की पार्टी के प्रति मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन सत्ता का इतना घमंड भी नहीं होना चाहिए, कि महिलाओं का सम्मान करना भूल जाएं और गरीब एवं मजलूमों के साथ बेइन्तहा नाइंसाफी करने लगें।
विज्ञापन
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खां को भड़काऊ भाषण मामले में न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा सुनाए जाने का स्वागत करते हुए रामपुर लोकसभा की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा है कि आजम खां को अपनी करनी की सजा मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीति में एक दूसरे की पार्टी के प्रति मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन सत्ता का इतना घमंड भी नहीं होना चाहिए, कि महिलाओं का सम्मान करना भूल जाएं और गरीब एवं मजलूमों के साथ बेइन्तहा नाइंसाफी करने लगें। कोई कितना ही बड़ा इंसान क्यों ना हो, उसका घमंड एक दिन जरूर टूटता है। आज आजम खान का घमंड टूटा है और उनके घमंड की वजह से ही आज यह दिन देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने कहा, ''जब मैं 2019 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, तब आजम खां ने मेरे बारे में अभद्र टिप्पणियां कर मुझे अपमानित किया। मुझे बहुत पीड़ा हुई। आज भी उस समय को याद करके में सिहर उठती हूं। यदि आजम खां ने उस समय अपने किए पर पश्चाताप किया होता, तो आज यह दिन न देखना पड़ता।''
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय ने आजम खां को सजा देकर महिलाओं, मजलूमों व अधिकारियों के प्रति बदजुबानी करने वाले नेताओं को भी सीख दी है, जिससे भविष्य में भड़काऊ और नफरत फैलाने भाषण जैसे गंभीर मामले सामने ना आएं।