Rampur: बिजली चोरी मामले में पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में हुईं पेश, सुनवाई के बाद निरस्त हुआ वारंट
सपा नेता आजम खां की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था।
विस्तार
सपा नेता आजम खां की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा शनिवार को बिजली चोरी के एक मामले में कोर्ट में पेश हुईं। अपने अधिवक्ता के माध्यम से उन्होंने कोर्ट की ओर से जारी वारंट को निरस्त करने की अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त करते हुए सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की है।
सपा नेता आजम खां की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार की कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
शनिवार को डॉ. फात्मा कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो बीमार होने की वजह से कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकी थीं। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 04 जनवरी को होगी।