फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forest Department on alert after leopard attacks farmer... sets up a cage.

Rampur News: किसान पर तेंदुए के हमले के बाद चेता वन विभाग... लगाया पिंजरा

Sun, 30 Aug 2026 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Forest Department on alert after leopard attacks farmer... sets up a cage.
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। स्रोत विभाग
रामपुर। मसवासी के गांव सीतारामपुर निवासी किसान पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग हरकत में आया। रविवार को वन विभाग ने जमना-जमनी के जंगल में पिंजरा लगा दिया है।साथ ही ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

गांव सीतारामपुर निवासी राकेश कुमार सैनी पर शुक्रवार की शाम खेत में चारा काटते समय तेंदुए ने हमला कर दिया था। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ राकेश को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर डीएफओ प्रणव जैन टीम संग गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली थी। उन्होंने वन विभाग की टीम को जंगल में गश्त बढ़ाने तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग ने जमना-जमनी के जंगल में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

वन विभाग के बीट प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जमना-जमनी के जंगल में पिंजरा लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। कोई भी अकेले खेतों पर न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में आक्रोश
मसवासी क्षेत्र के आसपास के गांवों में तेंदुआ अब खौफ का पर्याय बन चुका है। लगातार हो रहे हमलों और पशुओं के शिकार के बावजूद तेंदुए की मौजूदगी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। तेंदुआ अब जंगल तक सीमित नहीं रह गया है। वह लगातार आबादी और खेतों की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र में कई गोवंशीय पशुओं, कुत्तों और अन्य मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।
---------

घर से बाहर निकलने में घबरा रहे ग्रामीण

रामपुर। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की गतिविधियां लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन वन विभाग की कार्रवाई केवल निगरानी और गश्त तक सीमित दिखाई दे रही है। ग्रामीण संदीप रंधावा, चीनू परमार, अमित कुमार, रामपाल मुकेश सैनी, पंकज सैनी, दलजीत सिंह राणा का कहना है कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और इंसानों पर हमला कर चुका है। इसके बावजूद अभी तक उसे पकड़ने के लिए ठोस और प्रभावी अभियान शुरू नहीं किया गया। घटना के बाद विभागीय अधिकारी पिंजरा लगाकर कुछ दिन तो चारा बांधते हैं, लेकिन बाद में कोई देखरेख नहीं की जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जंगल और आबादी से सटे क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जाए, कैमरा ट्रैप लगाए जाएं और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर ग्रामीणों को भय के माहौल से निजात दिलाई जाए।

-----------

टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कैमरा ट्रैप की व्यवस्था भी कराई जा रही है। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- ठाकुर विजय कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed