{"_id":"58f50d154f1c1b0b52470658","slug":"forensike-team-reaches-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पहुंची फॉरेंसिक टीम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पहुंची फॉरेंसिक टीम, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की जांच फॉरेंसिक विभाग द्वारा भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को जीआरपी थाने फारेंसिक विभाग की टीम पहुंची। टीम ने एसओ जीआरपी से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही जीआरपी द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रैक के साथ ही जीआरपी द्वारा एकत्र किए गए अन्य साक्ष्य भी देखे। क्षतिग्रस्त ट्रैक की फारेंसिक जांच कराने के लिए भी कहा।
फारेंसिक टीम प्रभारी शिवकुमार चौधरी के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फारेंसिक विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंची। टीम ने पूरे मामले से जुड़ी जानकारी ली। जीआरपी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की एक प्रति ली और अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर जो-जो बिन्दु सामने आ रहे हैं उनके बारे में पूछा। टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रैक के टुकड़ों की फॉरेंसिक जांच को भी कहा है।
विज्ञापन