फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Football: Smart Indian School won the cup by defeating DMA

फुटबाल : डीएमए को हराकर स्मार्ट इंडियन स्कूल ने जीता कप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Football: Smart Indian School won the cup by defeating DMA
रामपुर। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में चल रहे कृष्ण अवतार और उत्तम देव फुटबाल मेमोरियल कप के फाइनल में स्मार्ट इंडियन स्कूल की टीम ने दयावती मोदी एकेडमी (डीएमए) को हराकर कप जीत लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में स्मार्ट इंडियन की टीम ने डीएमए को 3-1 से शिकस्त दी। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल और दयावती मोदी एकेडमी के बीच फाइनल मैच शुरू हुआ। फर्स्ट हॉफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान दोनों टीमों का स्कोर शून्य रहा। सेकेंड हॉफ में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए। जवाब में डीएमए की टीम सिर्फ एक गोल ही कर सकी।
विज्ञापन

इस तरह स्मार्ट इंडियन स्कूल ने 3-1 से डीएमए को हरा दिया। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम को सभी ने जीत की बधाई दी। स्कूल निदेशक शरद गुप्ता ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य की कामना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीडीओ नंदकिशोर कलाल और दयावती मोदी एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर ने फाइनल मैच की शुरुआत कराई। बाद में विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर मंजरी गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य शोएब, कोच संतोष सिंह, रामबाबू यादव, सचिन, उदयवीर सैमुअल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed