फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Food prices rise as petrol becomes more expensive

Rampur News: पेट्रोल महंगा होते ही खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम

Mon, 25 May 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Food prices rise as petrol becomes more expensive
रामपुर। पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर अब रोजमर्रा की खाद्य सामग्री पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा है, जिसका असर आटा, दाल, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों की रसोई का बजट अब और बिगड़ गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद से ही खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा शुरू हो गया था। अब तीसरी बार दाम बढ़ने के बाद आटा चार रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है, जबकि दाल के दाम में 10 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। घी और खाद्य तेल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


बोलीं महिलाएं...
महंगाई पहले से बढ़ी हुई थी और अब पेट्रोल के दाम बढ़ने से घर की रसोई पर असर पड़ रहा है। आटा, दाल और चावल सभी महंगे हो रहे हैं। -अनीता
0000
किसी भी चीज के रेट बढ़ने का असर रसोई पर पड़ता है। ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ने से सामान महंगा होना स्वाभाविक है। -पारुल गुप्ता
0000
आटा, दाल और चावल महंगे होने से आम आदमी की कमर टूट रही है। भोजन की थाली से पोषक तत्व कम होते जा रहे हैं। -नीता अग्रवाल
0000
खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम
खाद्य पदार्थ एक हफ्ता पहले के दाम अब के दाम
सरसों तेल - 175 रुपये से 185 रुपये
आटा - 32 रुपये से 36 रुपये
चावल - 50 रुपये से 70 रुपये
अरहर दाल - 110 रुपये से 125 रुपये
घी - 2050 रुपये से 2160 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed