फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Following Faizan's arrest, the artisans of Narpatnagar are on high alert.

Rampur News: फैजान की गिरफ्तारी के बाद नरपतनगर के कारीगर सतर्क

Sun, 01 Feb 2026 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Following Faizan's arrest, the artisans of Narpatnagar are on high alert.
गुजरात में काम कर रहे कारीगरों में चिंता, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी नसीहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार (रामपुर)। अहमदाबाद में नरपतनगर के युवक फैजान को कथित आतंकी गठजोड़ के आरोप में पकड़े जाने के बाद गुजरात में काम कर रहे नरपतनगर और आसपास के गांवों के युवा कारीगरों में चिंता का माहौल है। इसको लेकर नरपतनगर नगर पंचायत के चेयरमैन लगातार कारीगरों को सतर्क रहने की नसीहत कर रहे हैं।
नवसारी, अहमदाबाद और सूरत समेत गुजरात के कई शहरों में स्वार क्षेत्र के लोग कोट-पैंट सिलाई के दर्जनों कारखाने संचालित कर रहे हैं, जहां सैकड़ों युवा टेलरिंग का काम करते हैं। फैजान का मामला सामने आने के बाद वहां काम कर रहे कारीगरों के साथ-साथ उनके परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन

फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है, जिसकी अवधि सात फरवरी तक है। उससे खुफिया तंत्र और पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली और आरोपी के पिता शकील सलमानी नवसारी गए हुए हैं, जहां उन्होंने कारीगरों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ या देशविरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें और न ही शेयर करें। यदि ऐसी कोई पोस्ट सामने आए तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नरपतनगर में फैजान का परिवार सामान्य स्थिति में है। परिजनों के अनुसार उनकी फैजान से रोजाना बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed