फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fog slowed down the speed of nine trains, leaving passengers waiting for hours in the bitter cold.

Rampur News: कोहरे से धीमी पड़ी नौ ट्रेनों की रफ्तार, कड़ाके की सर्दी में घंटों इंतजार करते रहे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of nine trains, leaving passengers waiting for hours in the bitter cold.
रामपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे से लगी रही भीड़, कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, तीन ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। भीषण कोहरे के बीच एक बार फिर नौ ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। सर्द हवाओं के बीच यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों के लिए जाने वाली कई ट्रेनों के पहिए थम जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने बस से तो कुछ ने निजी साधनों से सफर करना बेहतर समझा।
रामपुर में सर्दी चरम पर है और इसके साथ कोहरा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं। वहीं जनसेवा एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश और अमृतसर मेल को रद्द कर दिया गया
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस 7:29 बजे की थी, जो एक घंटा 26 मिनट की देरी से पहुंची। दून एक्सप्रेस 1:34 बजे की है और यह भी एक घंटा 26 मिनट की देरी से आई। नौचंदी 2:49 बजे की है, जो तीन घंटे 31 मिनट देरी से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस का समय 3:17 का है और यह एक घंटा 36 मिनट देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस का निर्धारित समय 5:14 बजे का है और यह एक घंटा चार मिनट देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस 5:54 पर आनी थी, जो छह मिनट की देरी से पहुंची। बाघ एक्सप्रेस का समय 6:10 बजे था, जबकि यह तीन घंटे 12 मिनट देर से आई। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस 6:50 की है और यह दो घंटे छह मिनट की देरी से पहुंची। रात को गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन 8:50 की है और 9:22 तक प्लेटफार्म पर आने की संभावना बताई गई। ।
---
रातभर इंडीकेटर के सहारे चले वाहन
रामपुर। कोहरे के बीच रात भर वाहन इंडीकेटर के सहारे चलते रहे। उत्तराखंड की ओर से नैनीताल रोड पर कई वाहन गुजरे, जहां दूर तक दिखाई न देने के कारण यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
---
वेटिंग रूम अब भी दुरुस्त नहीं
रामपुर। वेटिंग रूम की मरम्मत के चलते यात्री यहां बैठ नहीं पा रहे हैं। वेटिंग रूम की कुर्सियां बाहर रख दी गई हैं, जिससे ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। कई यात्रियों ने स्टेशन पर टहलते हुए समय गुजारा। संवाद
---
स्टेशन परिसर के अंदर जाम लगा रहे ई-रिक्शा
रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन के अंदर ई-रिक्शा रोजाना जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। प्लेटफाॅर्म से बाहर आने वाले यात्रियों को गेट के पास खड़े ई-रिक्शा के कारण निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

------------------
वर्जन---
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्रियों को इंतजार भी करना पड़ रहा है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही स्थितियां ठीक हो जाएंगी। -मो. आजम, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed