{"_id":"58640dac4f1c1b7675eecc5b","slug":"fog-in-rampur000","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने फिर दी दस्तक, थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने फिर दी दस्तक, थमी वाहनों की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को सुबह दस बजे शौकत अली रोड पर छाया घना कोहरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहरे ने बुधवार से फिर दस्तक दे दी। सुबह दिन साफ-सुथरा निकला लेकिन नौ बजे एकाएक आसमान में कोहरे की चादर बिछ गई। कोहरा और कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर गए। तापमान भी काफी नीचे आ गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई वहीं ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।
पिछले करीब आठ दिनों से मौसम साफ सुथरा चल रहा था। बुधवार को सुबह नौ बजे अचानक कोहरे की चादर बिछ गई। कोहरे के साथ ही तापमान भी काफी नीचे लुढ़क गया। सुबह तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट रही। इससे दिन में भी ठंड महसूस की गई। धूप में भी तेजी नहीं होने के कारण लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वाहनों को फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ट्रेनों की रफ्तार थमने से ट्रेनें विलंब से रामपुर से होकर गुजरीं।
विज्ञापन