{"_id":"58dea4d14f1c1bc20463f142","slug":"flyover-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ यूनिवर्सिटी के लिए नहीं है फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ यूनिवर्सिटी के लिए नहीं है फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में अधूरा पड़ा एकता चौराहे से जौहर विश्वविद्यालय जाने वाला ओवरब्रिज।
विज्ञापन
एकता तिराहे से जौहर यूनिवर्सिटी के लिए तैयार किया जाने वाला फ्लाईओवर का निर्माण अटका पड़ा है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह फ्लाईओवर कब चालू होगा। लोगों का कहना है कि नई सरकार नियमों के अनुसार इस फ्लाईओवर का निर्माण कराए, ताकि लोगों की दिक्कतें कम हो।
सपा सरकार में सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां एक फ्लाईओवर का निर्माण करा रहे हैं। एक फ्लाईओवर पुलिस लाइन के सामने से आर्य भट्ट नक्षत्रशाला तक का निर्माण पूरा हो चुका है और उसे चालू कर दिया गया है, लेकिन एकता तिराहे से जौहर यूनिवर्सिटी तक के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी हो चुकी है। राज्य सेतु निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
राज्य सेतु निगम ने इस पर वर्ष 2015-16 में निर्माण कराया था। तकरीबन साठ करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाई ओवर के निर्माण में अड़ंगा लग गया था। जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है,जिससे निर्माण अटका हुआ है। निर्माण कार्य अटकने की एक वजह और भी है। दरअसल, इंजीनियरों का आरोप है कि फ्लाईओवर को आजम अपनी मर्जी के मुताबिक जौहर यूनिवर्सिटी में उतारना चाह रहे थे, जिसको लेकर विवाद खड़ा हुआ तो सेतु निगम ने इस पुल पर काम बंद कर दिया। लिहाजा सालभर से काम बंद है।
विज्ञापन