फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   flag hosting on gandhi samadhi at 8.30

गांधी समाधि पर सुबह साढ़े आठ बजे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे ध्वजारोहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
flag hosting on gandhi samadhi at 8.30
गांधी समाधि पर आज शान से लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे ध्वजारोहण
सुबह छह बजे से गांधी समाधि से स्वार रोड पर होगी पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस
जिला प्रशासन ने जारी किया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कैलेंडर, शिक्षण संस्थानों पर दस बजे होगा ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस सुबह साढ़े आठ बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल होंगे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों में सुबह दस बजे से ध्वजारोहण होगा। जबकि, गांधी समाधि से स्वार रोड पर पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस होगी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के तहत सोमवार को सुबह छह बजे क्रास कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। यह रेस गांधी समाधि से स्वार रोड पर होगी। जिसमें पांच किलोमीटर तक दौड़ होगी। सुबह सात बजे से आठ बजे तक विभिन्न स्कूलों की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएंगी, जो सुबह आठ बजे गांधी समाधि पहुंचेंगी। इसके बाद सुबह 9 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान होगा। तत्पश्चात, अनिवार्य रूप से पौधरोपण किया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण होगा, जिसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय गान होगा। जिसके बाद क्रास कंट्री रेस के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनसभा होगी। सुबह दस बजे से शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा और फिर राष्ट्रीय गान व ध्वजारोहण होगा। 11 बजे जिला अस्पताल व आश्रम पद्धति स्कूल में वीर खालसा सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 12 बजे से राजकीय शिशु सदन में फल व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed