{"_id":"5d52fcca8ebc3e6ced374fbc","slug":"flag-hosting-on-gandhi-samadhi-at-15-august-rampur-news-mbd3185139183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर गांधी समाधि पर होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर गांधी समाधि पर होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर गांधी समाधि पर ध्वजारोहण होगा। राज्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। सभी सरकारी दफ्तरों और पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस है। लिहाजा, इसको लेकर तैैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई हैं। सरकारी कार्यक्रमों के तहत पंद्रह अगस्त को सुबह छह बजे गांधी समाधि से सुबह छह बजे पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस होगी। विभिन्न मांर्गों से होते हुए प्रभात फेरियों का शुभारंभ होगा, जिसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे। इसके बाद पौने सात बजे गांधी समाधि पर सभी स्कूली बच्चे एकत्र होंगे, जहां सात बजे सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रगान के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह आठ बजे से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों एवं दफ्तरों में ध्वजारोहण होगा। सुबह सवा आठ बजे से पूर्वाहन साढ़े ग्यारह बजे तक सभी स्कूलों में ध्वजारोहण होगा। राजकीय रजा इंटर कालेज एवं राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज में पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोपहर को दो बजे मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शाम को पांच बजे बमनपुरी स्टेडियम में हॉकी मैच होगा, जहां पौधरोपण भी किया जाएगा।