फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five year mining lease in kosi

कोसी को बर्बाद करने को पांच साल का खनन पट्टा !

Fri, 16 Feb 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
five year mining lease in kosi
रामपुर में कोसी नदी में खनन करतीं पोकलैंड मशीनें।

विज्ञापन

प्रशासन एक तरफ खनन रोकने के लिए सख्ती का दिखावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बरसाती कोसी नदी में अब पांच साल के लिए खनन के पट्टे की औपचारिकताएं पूरी करा रहा है, जल्द यह पट्टे हो जाएंगे।

यदि यह पट्टे होते हैं, तो नदी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। जब छह माह के पट्टे में कोसी नदी का यह हाल हो गया और खनन ने रिकार्ड तोड़ दिया है, तो पांच साल में क्या हाल होगा। इसको लेकर कुछ संगठनों ने हरित न्यायालय में रिट दायर करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



प्राकृतिक संसाधनों की चादर ओढ़े रामपुर अवैध खनन से बेजार है। कोसी नदी के साथ ही पीलाखार, रामगंगा नदियां दम तोड़ रही हैं। नदियों में जगह-जगह कुएं की शक्ल जैसे गड्ढे बन गए हैं। नदियों के दम तोड़ने से क्षेत्र का भूजल बेहद नीचे चला गया है। तालाब-झीलें हर गर्मी में सूखने के कगार पर पहुंच जाती हैं। देश की सर्वोच्च अदालत से लेकर हाईकोर्ट और राष्ट्रीय हरित न्यायालय (एनजीटी) लगातार इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं, लेकिन सरकारें इस पर आंखें मूंदे हैं। खनिज माफिया नदियों को खोदकर अपनी जेब भरते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अब योगी सरकार ने अवैध खनन पर सख्ती की है, लेकिन इसके बाद भी रामपुर की कोसी नदी जोकि पूरी तरह बरसाती नदी है में अभी तक को छह माह के पट्टे दिए, इनसे पूरी नदी का इलाका चंबल की घाटी जैसा बन गया था, अब पांच साल के पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, रायल्टी जमा करा ली गई है, जल्द पांच पट्टे कोसी नदी में सदर क्षेत्र में शुरू कराने की तैयारी है। ऐसे में पीपुल्स फॉर एनीमल के प्रदेश संयोजक डॉ. रवींद्र शुक्ला एडवोकेट ने एनजीटी में रिट की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, नदी में पट्टे नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed