फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five students of Ashram Paddhati College expelled, inquiry committee formed

Rampur News: आश्रम पद्धति कॉलेज के पांच छात्र निष्कासित, जांच कमेटी बनी

Tue, 14 Oct 2025 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five students of Ashram Paddhati College expelled, inquiry committee formed
रामपुर। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज में भोजन में कीड़ा निकलने पर हुए हंगामे के मामले में अब शिकंजा कसा गया है। चेतावनी के बाद भी न सुधरने वाले पांच छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही भोजन की नियमित जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी में छात्रों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी भोजन बनने के बाद पहले उसे खुद जांचेगी इसके बाद ही भोजन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ समय पहले राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज के छात्रावास में बनने वाले भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान यहां पहुंचे अफसरों ने छात्रों को समझाया था साथ ही चेतावनी भी दी थी। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे थे। सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस विद्यालय में पढ़ने वाले पांच छात्र ऐसे चिन्हित किए गए थे जो कि आए दिन हंगामा करते रहते हैं। विभाग की ओर से इन छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया गया था साथ ही उनको चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चेतावनी के बाद भी छात्रों की हरकतें बरकरार रहीं। अब इस मामले में कार्रवाई की गई है। समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही भोजन की नियमित जांच के लिए शिक्षकों व छात्रों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम हर रोज छात्रों को मिलने वाले भोजन की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed