{"_id":"5e6a73c88ebc3ea4d1185a5c","slug":"five-paddy-center-incharge-suspend-rampur-news-mbd3429335137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय में अनियमितता पर पांच केंद्र प्रभारी निलंबित, 2 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय में अनियमितता पर पांच केंद्र प्रभारी निलंबित, 2 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता बरतने पर जिले के 6 केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है। इसमें चार केंद्र प्रभारी निलंबित किए गए तो एक केंद्र प्रभारी के खिलाफ निलंबन के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही एक केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
क्रय केंद्रों पर जिले में धान खरीद के दौरान अनियमितता के आरोप लगे थे। तमाम केंद्रों पर मानकों के विपरीत धान क्रय की शिकायतें प्रशासन पर पहुंची थी। इस पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने एसडीएम द्वारा इन शिकायतों की जांच कराई थी। जिसमें पीसीयू के सिसौना क्रय केंद्र पर कृषक पंजीयन के आधार पर कम भूमि पर अधिक धान खरीद पाई गई। पीसीयू के पिपलियाजट क्रय केंद्र पर धान खरीद में अनियमितता पाई गई, जबकि पीसीयू नवीन मंडी टांडा, पीसीयू कनकपुर, पीसीयू जालपुर और पीसीएफ पेमपुर क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीद में लापरवाही किए जाने की पुष्टि हुई। जिस पर पीसीयू सिसौना के केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पीसीयू पिपलियाजट क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति के साथ ही उनका निलंबन भी किया गया। जांच के दौरान अनियमितता व लापरवाही मिलने पर पीसीयू नवीन मंडी टांडा, पीसीयू कनकपुर, पीसीयू जालपुर और पीसीयू पेमपुर के केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया। केंद्र प्रभारियों पर की गई कार्रवाई के बारे में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग को लिखित में अवगत कराया है।