फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five including judicial personnel died due to dengue and fever

Rampur News: डेंगू और बुखार से न्यायिक कर्मी सहित पांच की मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five including judicial personnel died due to dengue and fever
रामपुर, मिलक, धमोरा, सैदनगर। जिले में डेंगू जानलेवा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू व बुखार से न्यायिक कर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग पीड़ित पाए गए हैं। अब तक 421 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


शहर में बजोड़ी टोला का रहने वाला शाहरोज खान उम्र 26 वर्ष, डेंगू से पीड़ित था। मंगलवार को इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। अमरोहा के रहने वाले न्यायिक कर्मी सिंटू भारती उम्र 45 वर्ष, दस दिन पहले जौनपुर से ट्रांसफर होकर रामपुर आए थे। यहां तैनाती बाद वह डेंगू से पीड़ित हो गए। मंगलवार को अमरोहा में उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। मिलक के मोहल्ला नसीराबाद निवासी व्यापारी राजीव गुप्ता के बड़े बेटे श्रवण गुप्ता उम्र 14 वर्ष को दो अक्तूबर को बुखार से पीड़ित होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार श्रवण गुप्ता को डेंगू हुआ था। शहजादनगर क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी विपिन कुमार(30) पुत्र देवेंद्र पाठक बरेली में एक कार शोरूम पर में नौकरी करते थे। चार दिन पहले उनको बुखार आने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनको डेंगू हुआ था। इधर, सैदनगर क्षेत्र के गांव खौद में भूरा की पत्नी राफिया उम्र 60 वर्ष की बुखार से मौत हो गई। वह बीते सप्ताह भर से बुखार से पीड़ित थी। डेंगू के 25 नए मामलों में शहरी क्षेत्र में 17 लोग पॉजीटिव आए हैं। चमरौआ में चार, मिलक में दो, सैदनगर और स्वार में एक-एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका घर या निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed