फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five doctors and staff found absent, SDM furious after seeing the mess

Rampur News: पांच डॉक्टर और कर्मी मिले गैर हाजिर, गंदगी देख भड़के एसडीएम

Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Five doctors and staff found absent, SDM furious after seeing the mess
टांडा। एसडीएम ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें भारी लापरवाही देखने को मिली। इस दौरान पांच डॉक्टर तथा कर्मी बिना स्वीकृति के गायब मिले, रजिस्टर अपडेट नहीं मिले और परिसर में स्वच्छता देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। एसडीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एसडीएम कुमार गौरव नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जहां पर उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जिसमें पाया कि पांच डॉक्टर तथा कर्मी बिना किसी वैध अनुमति से गैर हाजिर है। जिसमें बाद उन्होंने दवाओं के स्टॉक की जांच की। जांच में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। वहीं अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम कुमार गौरव भड़क गए और उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. सतवीर सिंह से भारी नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था का सख्ती के साथ ध्यान करने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की स्थिति की जानकारी की तो देखा कि मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड ही बंद पड़ा हुआ है। परिसर में मौजूद पार्क खंडहर में तब्दील हो गया है। वही पुरानी बिल्डिंग को बरसात में पानी टपकाने के बाद भी जर्जर घोषित नहीं किया गया। जिसपर एसडीएम ने प्रभारी से तुरंत बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन का शेड शुरू कराने, पार्क को ठीक कराने और बिल्डिंग को जर्जर घोषित करने के निर्देश दिए। एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में बहुत सी कमियां मिली है। कई डॉक्टर और कर्मी गैरहाजिर मिले, परिसर में गंदगी मिली और बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन का शेड भी बंद मिला जो कि बहुत ही गंभीर लापरवाही है। जिसको किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्साधीक्षक से कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए है और सीएमओ को पत्र लिख कर भी कार्यवाही के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed