फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   firing on police

गोवंशीय पशु पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, रिपोर्ट

Wed, 06 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
firing on police
पशु तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गोवंशीय पशु।

विज्ञापन
 काटने के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को बरामद करने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस वाले जीप के पीछे जा छिपे। इसी बीच पशु तस्कर फरार हो गए। पशु तस्करों के भागने पर पुलिस ने मौके से 41 पशु बरामद किये, जिसमें गोवंशीय पशु भी थे। नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

सिविल लाइंस पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को काटने के लिए ताशका व कांशीराम कालोनी होते हुए घेर मर्दान खां पैदल ले जा रहे हैं। सूचना पर दरोगा बिक्रम सिंह सिपाहियों के साथ बरेली गेट के पास पहुंच गए। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करके पशुओं को ले जा रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की तो पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दरोगा व सिपाहियों  ने जीप के पीछे छिपकर खुद को बचाया। इस बीच पशु तस्कर निकल भागे।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर कई और थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, हालांकि पशुओं को छोड़ कोई और हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने मौके से 41 पशु बरामद किए जिसमें गोवंशीय पशु भी थे। सिविल लाइंस प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पुुलिस पर फायरिंग और पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed