Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Firing in Peepli forest, smugglers opened fire on forest personnel in Salarpur

Rampur News: पीपली वन में फायरिंग, सलारपुर में तस्करों ने वन कर्मियों पर झोंके फायर

Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Firing in Peepli forest, smugglers opened fire on forest personnel in Salarpur
जवाबी कार्रवाई में वनकर्मियों ने किए पांच राउंड फायर, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। पीपली वन में तस्करों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात सलारपुर बीट में खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे तस्करों ने वन कर्मियों पर तीन फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि वन कर्मी बाल-बाल बच गए। इसके जवाब में वनकर्मियों ने भी पांच राउंड फायर किए, जिसके बाद तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सलारपुर बीट में रात के समय तस्करों ने खैर के पेड़ काटने शुरू किए। आहट पाकर वनकर्मियों ने उन्हें ललकारा, जिस पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे तस्कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि तस्करों ने वन कर्मियों पर सीधे फायर किया, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। वन विभाग की टीम ने भी पांच राउंड फायर किए, जिसके बाद तस्कर उत्तराखंड की सीमा की ओर भागे। उन्होंने बताया कि तस्कर हर दूसरे दिन वन कर्मियों पर फायरिंग कर रहे हैं और उत्तराखंड में घुसकर बच निकलते हैं। पिछले 12 दिनों में चार बार ऐसी फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में भी पीपली वन में अवैध कटान व फायरिंग की दो घटनाएं सामने आई थीं। वन विभाग की तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मिलकखानम थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि दस दिन पहले हुई मुठभेड़ की तहरीर मिली थी, जिसकी जांच दारोगा कर रहे हैं।

---
उत्तराखंड के साथ होगी संयुक्त गश्त
डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि उत्तराखंड के तस्कर स्वार क्षेत्र में और स्वार के तस्कर उत्तराखंड में लकड़ी चोरी कर रहे हैं। यहां की अवैध लकड़ी उत्तराखंड भेजी जा रही है और उत्तराखंड की लकड़ी रामपुर की आरा मशीनों में खपाई जा रही है। तस्करों को रोकने के लिए उत्तराखंड के अधिकारियों से बातचीत जारी है और जल्द ही संयुक्त गश्त शुरू की जाएगी तथा तस्करी की सूचनाएं साझा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed