{"_id":"5703ffe44f1c1b7632c81317","slug":"firing-in-electricity-employees-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी के घर में घुसकर फायरिंग, पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी के घर में घुसकर फायरिंग, पिटाई
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को मोहल्ल कुतुब मियां के फाटक निवासी बिजलीकर्मी के घर में तोड़ाफोड़ के बाद बिखरा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के विवाद में आरोपी लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारी के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और सामान तोड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुब मियां निवासी शंकर लाल अजीतपुर बिजलीघर में कार्यरत हैं। उनका पास के ही रहने वाले नाजिम से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है। आरोप है कि सोमवार रात नाजिम साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। शंकर लाल की पिटाई शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी लोगों ने उसके घर में रखा सामान को तोड़फोड़ डाला। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। कालोनी में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। बिजली कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने नाजिम सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।