{"_id":"666ccda2c7aeaa9cc0006f55","slug":"fire-breaks-out-in-a-woman-workers-hut-innocent-child-narrowly-escapes-rampur-news-c-282-1-smbd1025-123708-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला श्रमिक की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला श्रमिक की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा मासूम
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में इंदरपुर गांव में एक श्रमिक महिला की झोपड़ी में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं, महिला के बेटे का एक वर्षीय अबोध बेटा जलने से बाल-बाल बचा। बच्चे को लोगों ने बमुश्किल आग के बीच से निकाला।महिला का कहना है कि आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखे 15 हजार रुपये नकद, जेवर व सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। महिला ने करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है।
रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी शैली साहनी पत्नी दिवंगत शंकर साहनी झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शैली खेत में मजदूरी करने गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य झोपड़ी के बाहर काम कर रहे थे। झोपड़ी में उनके बेटे का एक वर्षीय बेटा भी सो रहा था। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर सपा नेता गुरजीत सिंह कोटिया भी तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग को बुझाना शुरू कर दिया। तेज हवा और भीषण गर्मी के बीच आग की लपटों ने कुछ ही देर में झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह झोपड़ी में सो रहे बच्चे को आग के बीच से निकाला।
विज्ञापन
सूचना पाकर ग्राम प्रधान, राजस्व कर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। तहसीलदार निश्चय कुमार ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।