{"_id":"5db32f018ebc3e01830a3116","slug":"fir-on-sp-leader-asim-raza-and-other-s-rampur-news-mbd327089885","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी में सपा नेता आसिम राजा सहित पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी में सपा नेता आसिम राजा सहित पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महिला से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष आसिम राजा सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में वार्ड सभासद और आजम खां के पूर्व पीआरओ का नाम भी शामिल है।
गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि 17 अक्तूबर को वह अपने घर से तोपखाना तक रिक्शे में आई थी। वह रिक्शा से उतरने के बाद उसको पैसे दे रही थी कि इस दौरान कुछ लोग अचानक से आए और उसका वीडियो बनाते हुए कहने लगे कि तुमको हम छोड़ देेंगे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। अपने घर जाकर उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली की पुलिस ने सपा नेता आसिम राजा, वार्ड सभासद मुराद कलीम, आजम खां के पूर्व पीआरओ अनवर मसूद और नवाज सहित पांच के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 354, 341 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।