{"_id":"680e86b158fabb6beb07f911","slug":"fir-against-those-who-beat-up-father-and-daughter-rampur-news-c-282-1-smbd1025-144374-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिता-पुत्री से मारपीट करने वालों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिता-पुत्री से मारपीट करने वालों पर एफआईआर
Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया पुलिस ने जंगल में पिता-पुत्री को मारपीट कर घायल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में नईम बेग और उनके पिता सलीम बेग को नामजद किया गया है।
गांव कायमगंज निवासी नासिर बेग ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को वह अपनी पुत्री सायदा के साथ खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि गांव निवासी नईम बेग और उनके पिता सलीम बेग ने रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज की। जब नासिर ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर न केवल उन्हें, बल्कि उनकी बेटी को भी घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।