फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against father and son in misbehave with depty cmo

डिप्टी सीएमओ के साथ धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
fir against father and son in misbehave with depty cmo
शाहबाद। नोडल अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) के निरीक्षण के दौरान झोलाछाप द्वारा अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की धर-पकड़ के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. दशरथ सिंह टीम के साथ 21 अप्रैल को निरीक्षण के लिए आए थे। आरोप है कि इस दौरान शाहबाद में कौशलेंद्र राठौर एलोपैथिक दवाओं द्वारा मरीजों का इलाज कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ उनसे पूछताछ कर रहे थे कि कौशलेंद्र राठौर का बेटा भी मौके पर आ गया। आरोप है कि दोनों ने डिप्टी सीएमओ के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसी प्रकरण में डॉ. दशरथ सिंह ने शाहबाद कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने कौशलेंद्र राठौर और उनके पुत्र अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed