फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR against 16 for attacking municipal team

Rampur News: पालिका की टीम पर हमला करने में 16 पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against 16 for attacking municipal team
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने गई नगर पालिका टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इसमें छह आरोपी नामजद और 10 अज्ञात हैं।
विज्ञापन

संपत्ति लिपिक मोहम्मद अफजल समीर ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायतपत्र दिया था। जिसमें बताया था कि वह पालिका की टीम के साथ शाहबाद गेट के पास ईओ की पुरानी कोठी का निरीक्षण करने गए थे। लेकिन, कोठी में रूहम बी और रजिया ने अवैध रूप से कपड़े की दुकान खोल रखी थी। जब दुकान खोलने पर आपत्ति जताई गई तो महिलाओं ने कुछ लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में टीम शहर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहबाद गेट निवासी रूहम बी, रजिया, महकस, चांद उर्फ मास्टर, फिरोज उर्फ मास्टर, शाहवाज उर्फ कांछा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article