{"_id":"60bfaf098ebc3e42ac478a55","slug":"fighting-bitween-two-poeple-in-ambulance-murder-rampur-news-mbd3915809198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एंबुलेंस में झगड़े के बाद धारदार हथियार से हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एंबुलेंस में झगड़े के बाद धारदार हथियार से हमला, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पंजाब शव छोड़कर आ रही एंबुलेंस में चालक सहित बैठे चार लोगों में से दो लोगों में शराब के नशे में झगड़ा हो गया। जिसमें एक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन देखकर एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस रोक दी और पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही झगड़े में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी एक एंबुलेंस स्वामी ने अपनी एंबुलेंस डब्लूबी-73एफ-1520 में दो चालकों दार्जिलिंग निवासी उमापत राय और मिथलेश के साथ एक शव पंजाब के मोगा छोड़ने के लिए पांच जून को भेजा था। शव छोड़ने के बाद एंबुलेंस चालक उमापत राय से एंबुलेंस स्वामी ने पंजाब के बरनाला जिले के थाना महलकलां के गांव मूम निवासी राम सिंह को भी साथ लाने के लिए कह दिया। राम सिंह ने अपने साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राधा गोविंदापुर निवासी तपस मंडल को भी एंबुलेंस में बिठा लिया। तापस मंडल और राम सिंह दोनों पंजाब में वाहन चलाने का काम करते थे। सोमवार चार जून को चारों चालक एंबुलेंस में सवार होकर पंजाब से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए। इस दौरान सोमवार आधी रात के बाद जब एंबुलेंस मुरादाबाद से निकली तो तपस मंडल और राम सिंह में उधार के रुपयों को लेकर शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एंबुलेंस के शीशे भी टूट गए। इस दौरान राम सिंह ने तपस मंडल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। तपस मंडल को घायल देख एंबुलेंस चालक उमापत राय घबरा गया और शहजादनगर थाना क्षेत्र में धमोरा बाईपास के निकट रात करीब दो बजे उसने डायल 112 वाहन देखकर एंबुलेंस रोक दी और पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस घायल तपस मंडल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार कर एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है और तपस मंडल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही आरोपी राम सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र में धमोरा बाईपास के निकट एंबुलेंस में दो लोगों में हुए झगड़े में राम सिंह ने तपस मंडल उर्फ मुन्ना पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा तपस मंडल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर राम सिंह को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
- डॉ. संसार सिंह, एएसपी, रामपुर