{"_id":"6192ab7c7c5a3203e96877e3","slug":"fertilizer-scame-rampur-news-mbd409557825","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ के भंडार नायक ने ब्लैक कर दी 17.58 लाख रुपये की खाद, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ के भंडार नायक ने ब्लैक कर दी 17.58 लाख रुपये की खाद, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूरे जिले में जहां किसान खाद की कमी से जूझ रहे थे, वहीं पीसीएफ के शहजादनगर भंडार नायक ने 17.58 लाख रुपये की खाद ब्लैक कर दी। उसने यह खाद शहजादनगर के किसान सेवा केंद्र पर ले जाकर ब्लैक की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की जांच में यह खुलासा हुआ। उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को गोदाम प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही पुलिस ने आरोपी भंडार नायक को गिरफ्तार कर लिया है।
गेहूं एवं मटर की फसल बुवाई का सीजन चल रहा है। लिहाजा, किसानों को एनपीके खाद की सख्त जरूरत है। ऐसे में भी किसानों के लिए जिले की सहकारी समितियों पर खाद की कमी पड़ गई। ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि पीसीएफ के बड़े अफसरों की नाक के नीचे खाद की कालाबाजारी की जा रही थी।
यह खुलासा तब हुआ जब समितियों पर खाद खत्म हुई, तो सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने पिछले दिनों पीसीएफ के शहजादनगर स्थित गोदाम पर छापामारी की थी। उनके निरीक्षण में गोदाम में बफर स्टॉक तो पूरा मिला, लेकिन भंडार नायक ने प्रीपोजिशन (जिस दर पर सरकार खाद खरीदती है) दर की खाद शहजादनगर किसान सेवा केंद्र के जरिए ब्लैक कर दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान 74.200 मीट्रिक टन खाद का स्टॉक कम मिला। इसके बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने भंडार नायक फहीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार को ये आदेश जारी किए, जिसके बाद उन्होंने भंडार नायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी भंडार नायक को गिरफ्तार कर लिया है।